13 साल बाद गुना पहुंचे मुनि पुंगव सुधासागर महाराज, एसपी श्रीमती हितिका वासल ने लिया आशीर्वाद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

13 साल बाद गुना पहुंचे मुनि पुंगव सुधासागर महाराज, एसपी श्रीमती हितिका वासल ने लिया आशीर्वाद

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

जिला संवाददाता राजीव विजयवर्गीय

गुना, 05 जून। जैन समाज के आस्था केंद्र एवं तपोनिष्ठ संत मुनि पुंगव श्री सुधासागर महाराज ससंघ के गुना आगमन पर श्रद्धा और भक्ति का अभूतपूर्व माहौल देखने को मिल रहा है। 13 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद गुना में हुए उनके ऐतिहासिक मंगल प्रवेश को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।

 

मुनिश्री के ऋषभोदय नसिया जी पहुंचने के बाद पुलिस अधीक्षक हितिका वासल ने व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण किया तथा मुनि पुंगव श्री सुधासागर महाराज से सौजन्य भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन से जुड़े व्यवस्थापकों से चर्चा कर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए।

 

मुनि पुंगव श्री सुधासागर महाराज ससंघ अशोकनगर से विहार करते हुए गुना पहुंचे हैं। उनके नगर प्रवेश के दौरान हजारों श्रद्धालु भक्ति भाव से शामिल हुए और पूरे शहर में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। समाजजनों ने इसे गुना के धार्मिक इतिहास का एक यादगार और गौरवशाली अवसर बताया।

 

मुनिश्री के पावन सानिध्य में आगामी 17 जून से प्रारंभ होने वाले ऐतिहासिक पंचकल्याणक महामहोत्सव की तैयारियां भी तेज गति से चल रही हैं। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। माना जा रहा है कि महोत्सव में प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुना पहुंचेंगे।

 

धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से यह आयोजन गुना के लिए विशेष महत्व रखता है, जिसे लेकर समाजजनों और प्रशासन के बीच लगातार समन्वय बनाया जा रहा है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें