किसान की मौत पर फूटा गुस्सा, शव रखकर हनुमान चौराहे पर चक्का जाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किसान की मौत पर फूटा गुस्सा, शव रखकर हनुमान चौराहे पर चक्का जाम

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर जिला संवाददाता मोहनीश भार्गव, संदेश कुमार झा

गुना। आरोन थाना क्षेत्र के बरौद गांव के किसान अशोक यादव की मौत के बाद गुरुवार को परिजनों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मृतक के शव को हनुमान चौराहे पर रखकर लोगों ने चक्का जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि खेत की मेड़ और गन्ने की फसल को लेकर पड़ोसियों से लंबे समय से विवाद चल रहा था। आरोपियों द्वारा फसल उजाड़ने और मारपीट किए जाने की शिकायत पुलिस एवं प्रशासन से की गई थी, लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने से किसान लगातार मानसिक तनाव में था। इसी तनाव के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसके बाद जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के परिजनों का कहना है कि यदि शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई होती तो अशोक यादव की जान बच सकती थी। इसी नाराजगी के चलते बड़ी संख्या में ग्रामीण हनुमान चौराहे पर एकत्र हुए और शव रखकर सड़क जाम कर दी।

चक्का जाम की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों एवं ग्रामीणों को उचित कार्रवाई और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। काफी देर तक चली समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त कराया गया।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। ग्रामीण दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग कर रहे हैं।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें