तोमर कोचिंग क्लास गुना के छात्र सचिन शर्मा का सहायक ग्रेड-3 पद पर चयन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तोमर अकादमी के छात्र सचिन शर्मा का सहायक ग्रेड-3 पद पर चयन

द्वारका न्यूज़ 6 जून 2026

गुना। तोमर अकादमी गुना के प्रतिभाशाली एवं मेहनती छात्र सचिन शर्मा का चयन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) सतना में सहायक ग्रेड-3 के पद पर हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।

सचिन शर्मा ने अपनी लगन, अनुशासन और निरंतर मेहनत के दम पर यह सफलता हासिल की है। उनकी उपलब्धि युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। चयन की खबर मिलते ही उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।

 

सचिन शर्मा के मित्रों, परिजनों एवं परिवारजनों ने उन्हें इस सफलता पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि सचिन भविष्य में भी अपनी प्रतिभा और कार्यकुशलता से परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन करेंगे।

 

इस अवसर पर तोमर अकादमी गुना परिवार ने भी सचिन शर्मा को बधाई देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित की हैं।

 

✍️ विक्रम सिंह तोमर

संचालक, तोमर अकादमी गुना

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें