जैन संत मुनी पुंगव 108 श्री सुधासागर जी महाराज से कलेक्टर-एसडीएम की भेंट, विकास और जनकल्याण पर हुई चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जैन संत मुनी पुंगव 108 श्री सुधासागर जी महाराज से कलेक्टर-एसडीएम की भेंट, विकास और जनकल्याण पर हुई चर्चा

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

6 जून 2026

गुना। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल एवं एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे ने गुना में विराजमान जैन संत मुनि पुंगव श्री सुधासागर जी महाराज से शिष्टाचार भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

भेंट के दौरान जिले के समग्र विकास, सामाजिक समरसता एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कलेक्टर श्री कन्याल ने जनभागीदारी आधारित विकास कार्यों तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए जिले में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

 

इस अवसर पर मुनि श्री सुधासागर महाराज ने समाज में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, सेवा भावना एवं सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए संस्कार, सदाचार और जनसहभागिता महत्वपूर्ण आधार हैं।

 

भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें जिले के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें