नई सब्जी मंडी से मिलेगी शहर को राहत, कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई सब्जी मंडी से मिलेगी शहर को राहत, कलेक्टर ने किया स्थल निरीक्षण

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

12 जून 2026

गुना, 13 जून। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने शनिवार को पुरानी गल्ला मंडी, प्रस्तावित नवीन सब्जी एवं फल मंडी तथा नानाखेड़ी खाद वितरण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एकलव्य विद्यालय के सामने प्रस्तावित नई सब्जी एवं फल मंडी के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बताया कि करीब 3.25 हेक्टेयर भूमि पर विकसित होने वाली मंडी का लेआउट अनुमोदित हो चुका है।

पुरानी गल्ला मंडी में निर्माणाधीन सड़क, पार्क और अतिक्रमण संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए उन्होंने कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

 

वहीं नानाखेड़ी खाद वितरण केंद्र पर किसानों से संवाद करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जिले में पर्याप्त खाद उपलब्ध है और वितरण व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से निकटतम सहकारी समिति से ही खाद लेने की अपील की, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।

 

बॉक्स:

▶ नई मंडी के लिए 16 बीघा भूमि उपलब्ध

▶ लेआउट प्लान स्वीकृत, निर्माण कार्य में तेजी के निर्देश

▶ पुरानी मंडी में सड़क, पार्क और अतिक्रमण व्यवस्था सुधरेगी

▶ जिले में खाद की पर्याप्त उपलब्धता, किसानों को राहत

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें