कलेक्टर के निर्देश पर मटमैले पानी की समस्या का त्वरित समाधान, नगर पालिका ने बदला कनेक्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कलेक्टर के निर्देश पर मटमैले पानी की समस्या का त्वरित समाधान, नगर पालिका ने बदला कनेक्शन

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

12 जून 2026

गुना। श्रीराम कॉलोनी के डी.पी. चौराहा क्षेत्र में एक हेयर कटिंग सैलून पर मटमैले पानी की शिकायत सामने आने के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर समस्या का निरीक्षण किया और तत्काल समाधान की कार्रवाई शुरू की।

 सोशल मीडिया पर विक्रम सिंह तोमर प्रधान संपादक द्वारका न्यूज़ के द्वारा खबर चलाई गई थी एवं इस मामले का कलेक्टर साहब से मदद मांगी गई थी।

जानकारी के अनुसार संबंधित उपभोक्ता का पेयजल कनेक्शन पाइपलाइन के अंतिम छोर (डेड एंड) पर स्थित था। पाइपलाइन के अंतिम हिस्से में मिट्टी और अन्य अवशेष जमा होने के कारण नल से गंदा एवं मटमैला पानी आ रहा था, जिससे उपभोक्ता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

कलेक्टर के निर्देशों के बाद नगर पालिका के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लाइन की सफाई कराई। जांच में समस्या की पुष्टि होने पर स्थायी समाधान के लिए पुराने कनेक्शन को हटाकर लगभग 20 फीट आगे मुख्य पाइपलाइन से नया कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू की गई।

नगर पालिका अधिकारियों के अनुसार नई व्यवस्था के बाद संबंधित उपभोक्ता को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा तथा भविष्य में मटमैले पानी की समस्या की पुनरावृत्ति नहीं होगी। प्रशासन ने नागरिकों से पेयजल संबंधी किसी भी समस्या की सूचना तत्काल देने की अपील की है, ताकि समय पर निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।

हाइलाइट्स

मटमैले पानी की शिकायत पर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान

नगर पालिका टीम ने मौके पर पहुंचकर किया निरीक्षण

पाइपलाइन की सफाई के साथ मुख्य लाइन से नया कनेक्शन देने की कार्रवाई

स्वच्छ एवं नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए स्थायी समाधान शुरू

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें