गुना में महाकाल दर्शन जा रहे श्रद्धालुओं की बस खाई में गिरी, पेड़ों ने बचाईं दर्जनों जानें
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
जिला संवाददाता महेंद्र महेश्वरी
गुना। नेशनल हाईवे-46 पर बिलोनिया के पास मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा टल गया, जब कानपुर से उज्जैन होते हुए रतलाम जा रही समय शताब्दी ट्रेवल्स की स्लीपर बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस पेड़ों से टकरा गई, जिससे वह पलटने से बच गई और कई यात्रियों की जान बच गई।
हादसे के वक्त बस यात्रियों से भरी हुई थी, जिसमें छोटे बच्चे और बाबा महाकाल के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालु भी सवार थे। बस के खाई में गिरते ही अंदर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में कानपुर निवासी दंपत्ति अतुल वाजपेयी-अल्का वाजपेयी, युवक प्रशांत गौतम, चालक राहुल मिश्रा और हेल्पर इमरान घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
हादसे को लेकर अलग-अलग दावे सामने आए हैं। चालक ने स्टेयरिंग में तकनीकी खराबी की बात कही है, जबकि यात्रियों ने चालक को नींद का झोंका आने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
• खाई में गिरी श्रद्धालुओं से भरी बस, पेड़ों ने टाला बड़ा हादसा
• नींद का झोंका या तकनीकी खराबी? खाई में गिरी बस, 5 घायल
• महाकाल जा रहे यात्रियों पर मंडराया मौत का साया, बाल-बाल बचे यात्री
• हाइवे पर तड़के चीख-पुकार: खाई में गिरी बस, मची अफरा-तफरी








