4 महीने से वेतन नहीं, उधार लेकर पेट्रोल डलवाने को मजबूर संविदा स्वास्थ्य कर्मी, कलेक्टर से लगाई गुहार 

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

4 महीने से वेतन नहीं, उधार लेकर पेट्रोल डलवाने को मजबूर संविदा स्वास्थ्य कर्मी, कलेक्टर से लगाई गुहार

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

जिला संवाददाता राजीव विजयवर्गीय

मध्य प्रदेश के गुना जिले के बमौरी ब्लॉक में कार्यरत संविदा स्वास्थ्य कर्मी गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

करीब 300 कर्मचारियों को पिछले 4 महीने से वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण उनके सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या खड़ी हो गई है।

मातृत्व और दैनिक खर्चे भी हुए मुश्किलकर्मचारियों ने बताया कि उन्हें विभाग से मात्र 10,600 रुपये का अल्प मासिक वेतन मिलता है। वेतन न मिलने से हालात इतने खराब हो गए हैं कि फील्ड में ड्यूटी पर जाने के लिए वाहनों में पेट्रोल तक डलवाने के पैसे नहीं बचे हैं। मजबूरी में उन्हें दैनिक खर्चों और पेट्रोल के लिए दूसरों से कर्ज लेना पड़ रहा है।

अधिकारियों की टालमटोल से पहुंचे जनसुनवाईवेतन भुगतान के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के चक्कर काट-काटकर थक चुके कर्मचारी आखिरकार मंगलवार को जिला मुख्यालय पहुंच गए। उन्होंने जनसुनवाई में अपनी शिकायत दर्ज कराई और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर तत्काल अपना रुका हुआ वेतन दिलाने की गुहार लगाई है।

 

 

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें