*हत्या, हत्या के प्रयास, बलात्कार, चोरी, शासकीय कार्य में बाधा, आर्म्स एक्ट आदि गंभीर मामलों में वर्षों से फरार 05 पारदी बदमाश गिरफ्तार*
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर जिला संवाददाता मोहनीस भार्गव
16 जून 2026
*पारदी समुदाय के अपराधिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी*
*साथ ही पारदी समुदाय को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने हेतु समानांतर रूप से चलाया जा रहा है विशेष अभियान*
*अपराध छोड़ने वालों को पुनर्वास का अवसर, लेकिन अपराध में संलिप्त पाए जाने वालों के विरुद्ध होगी कठोर वैधानिक कार्यवाही*
गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने तथा फरार अपराधियों की धरपकड़ हेतु लगातार प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । साथ ही जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों एवं लंबे समय से फरार आरोपियों के विरुद्ध विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है ।
सम्मानजनक जीवनयापन कर सकें ।
इसके बावजूद यदि कोई व्यक्ति आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है अथवा न्यायालयीन कार्यवाही से फरार रहकर कानून की अवहेलना करता है, तो उसके विरुद्ध गुना पुलिस द्वारा किसी भी परिस्थिति में नरमी नहीं बरती जाएगी तथा कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी ।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में गुना पुलिस द्वारा आज हत्या, बलात्कार, हत्या का प्रयास, चोरी, शासकीय कार्य में बाधा, गंभीर मारपीट एवं आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे 05 पारदी बदमाशों एवं वारंटियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है ।

*थाना धरनावदा: तीन शातिर एवं अंतर्राज्यीय पारदी बदमाश गिरफ्तार*
*1. मायाराम उर्फ जगन्नाथ पारदी :-*
*2. अजूबा पारदी :-*
*3. मिगीरिया उर्फ भिगोला पारदी :-*
*बजरंगगढ़ थाना पुलिस की बड़ी सफलता : 05 हजार का इनामी आरोपी विक्की पारदी गिरफ्तार
*गुना कोतवाली पुलिस ने बलात्कार प्रकरण के फरार आरोपी को दबोचा*
*अपराधियों के लिए सख्त संदेश, समाज सुधार के प्रयास भी जारी*
गुना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध नियंत्रण सर्वोच्च प्राथमिकता है । पारदी समुदाय सहित सभी वर्गों के लोगों को अपराध छोड़कर सम्मानजनक जीवन अपनाने तथा समाज की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है । इसके लिए गुना पुलिस की ओर से विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं । किन्तु इसके उपरांत भी यदि कोई व्यक्ति अपराध का मार्ग अपनाता है, कानून व्यवस्था को चुनौती देता है अथवा न्यायालयीन कार्यवाही से फरार रहता है, तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक संपादित की जाएगी । गुना पुलिस का फरार अपराधियों, इनामी बदमाशों एवं वारंटियों के विरुद्ध विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा ।







