जिला कलेक्टर के द्वारा आरोन SDM नियुक्त हुई डिप्टी कलेक्टर मंजुषा खत्री को मिला प्रभार, नई जिम्मेदारी
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
जिला संवाददाता संदेश झा
16 जून 2026
गुना l कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी किशोर कुमार कन्याल द्वारा प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से आदेश जारी कर अधिकारियों के प्रभार में आंशिक परिवर्तन किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं उपखंड मजिस्ट्रेट आरोन के पद पर पदस्थ सुश्री महिमा चौधरी, डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षा) को न्यायिक प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु कलेक्टर कार्यालय, जिला गुना में पदस्थ किया गया है। सुश्री चौधरी को निर्धारित न्यायिक प्रशिक्षण में सम्मिलित होना है।
मंजुषा खत्री, डिप्टी कलेक्टर (परिवीक्षा), जिला गुना को आगामी आदेश तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं उपखंड मजिस्ट्रेट आरोन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। साथ ही भू-अभिलेख शाखा के प्रभारी अधिकारी का दायित्व डॉ. संजीव खेमरिया, संयुक्त कलेक्टर, जिला गुना को उनके वर्तमान प्रभार के साथ सौंपा गया है। जारी आदेश क्रम में आज मंजुषा खत्री ने एसडीएम आरोन का पदभार ग्रहण कर जनसुनवाई के माध्यम से आमजनों की समस्या का निराकरण किया गया। उनकी इस नियुक्ति पर उनके मित्र और परिजनों ने शुभकामनाएं और आशीर्वाद प्रदान किया।







