राजगढ़ में दर्दनाक हादसा: कुआं धंसा, मलबे में दबीं सास-बहू; बचाव के लिए 3 जेसीबी और पोकलेन मशीन तैनात
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां अचानक कुआं धंसने से सास और बहू मिट्टी के मलबे में दब गईं। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचा तथा तत्काल बचाव अभियान शुरू किया गया। मलबे में फंसी दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए 3 जेसीबी मशीनों की मदद से लगातार खुदाई की जा रही है। वहीं बचाव कार्य को तेज और प्रभावी बनाने के लिए पोकलेन मशीन को भी मौके पर बुलाया गया है।
बताया जा रहा है कि हादसा एक जनपद सदस्य के आवास परिसर के पास हुआ। फिलहाल प्रशासन की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है और दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास लगातार जारी हैं।
स्थानीय प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ नहीं लगाने और बचाव कार्य में सहयोग करने की अपील की है।







