गुना की पाइप फैक्ट्री में आग का तांडव: 75 लाख का माल राख, 5 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना की पाइप फैक्ट्री में आग का तांडव: 75 लाख का माल राख, 5 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर जिला संवाददाता संदेश कुमार झा

16 जून 2026
चार दमकल, 20 टैंकर और जेसीबी की मदद से पाया गया काबू, बड़ा औद्योगिक हादसा टला

गुना। शहर के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित रत्रा इंडस्ट्रीज में बुधवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही समय में फैक्ट्री परिसर धुएं और आग की लपटों से घिर गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और करीब तीन से पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

जानकारी के अनुसार, वंदना कॉन्वेंट स्कूल के पीछे स्थित हरीश रत्रा की प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में आग लगने से प्लास्टिक पाइप, कच्चा माल और कई मशीनें जलकर खाक हो गईं। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार करीब 75 से 80 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आग की भयावह स्थिति और फैक्ट्री के भीतर फैले घने धुएं के कारण दमकल कर्मचारियों को राहत कार्य में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हालात गंभीर होते देख जेसीबी मशीन की मदद से फैक्ट्री की दीवार और मुख्य गेट तोड़कर अंदर पहुंचने का रास्ता बनाया गया।

राहत कार्य में चार दमकल वाहन और करीब 20 पानी के टैंकर लगाए गए। दमकल टीम की तत्परता से आग को आसपास की अन्य औद्योगिक इकाइयों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और मामले की जांच जारी है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें