हेलमेट की अपील के बीच युवक ने छोड़ा तंबाकू
कलेक्टर-एसपी ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर जिला संवाददाता
राजीव विजयवर्गीय
मोहनीस भार्गव
17 जून 2026

गुना। जय स्तंभ चौक पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान हेलमेट पहनने और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया। इस दौरान कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और एसपी हितिका वासल ने जरूरतमंदों को हेलमेट वितरित किए। कार्यक्रम के बीच तंबाकू सेवन करते मिले एक युवक को कलेक्टर ने तंबाकू छोड़ने की शपथ दिलाई। अधिकारियों ने कहा कि हेलमेट और यातायात नियम जीवन सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी हैं।








