धनुष की ‘ओम’ का धमाका तय, 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज
अभिनेता धनुष की फिल्म ‘ओम’ 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी
DWARKA NEWS
नयी दिल्ली: 19 जून
अभिनेता धनुष की फिल्म ‘ओम’ 16 अक्टूबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
निर्देशक राजकुमार पेरिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक ‘हाई-ऑक्टेन एक्शन-ड्रामा’ है। फिल्म निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर और रिलीज की तारीख साझा की। इस पोस्ट को अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फिर से साझा किया।






