मकरावदा डेम विवाद: 5 आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा बरामद
द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर जिला संवाददाता
राजीव विजयवर्गीय , संदेश झा
मकरावदा डेम के ठेके और मछली पकड़ने के विवाद में ईदगाहबाड़ी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में गुना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक अवैध देशी कट्टा भी बरामद किया है। दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। पुलिस शेष आरोपियों की तलाश और मामले की विस्तृत जांच में जुटी है।






