उत्तराखंड में अलर्ट: पुलिस घेरा तोड़ देहरादून पहुंचे निहंग, आधी रात को DM-SSP ने संभाला मोर्चा
द्वारका नेटवर्क
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
21 जून 2026
जिला संवाद तथा राजीव विजयवर्गीय
देहरादून। कर्णप्रयाग प्रकरण की चिंगारी गुरुवार रात राजधानी देहरादून तक पहुंच गई, जब हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से निकले निहंगों का जत्था पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए उत्तराखंड की सीमा में प्रवेश कर गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रेमनगर, शिमला बाईपास और शहर के प्रमुख प्रवेश मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान और एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल देर रात तक मौके पर मौजूद रहकर स्थिति की निगरानी करते रहे।
प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त करते हुए पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी है।






