नीमच में लोकायुक्त का बड़ा एक्शन: रिश्वत लेते जिला संयोजक और अधीक्षक गिरफ्तार
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
21 जून 2026
जिला संवाददाता संदेश कुमार झा
नीमच। उज्जैन लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक राकेश राठौर और छात्रावास अधीक्षक हरीश चौहान को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों पर विभागीय जांच में सहयोग और रुका हुआ वेतन जारी कराने के बदले 1.25 लाख रुपये की मांग करने का आरोप है। शिकायत के सत्यापन के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की, जिसमें रिश्वत की राशि हरीश चौहान की जेब से बरामद हुई। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है।






