इंस्टाग्राम दोस्ती बनी विवाद की वजह, युवती के साथ जा रहे इरफान को इंदौर में रोका

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंस्टाग्राम दोस्ती का विवाद: हिंदू युवती के साथ जा रहे इरफान को इंदौर में रोका, पुलिस ने लिया हिरासत में

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

जिला संवाददाता महेंद्र माहेश्वरी

25 जून 2026

इंदौर। शहर के तीन इमली चौराहा क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक को हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने रोक लिया। आरोप है कि युवक एक हिंदू युवती को राजस्थान ले जा रहा था। सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामले में पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार युवती मूल रूप से बिहार की रहने वाली है, जबकि इरफान खान राजस्थान के चुरु जिले के कनावास क्षेत्र का निवासी बताया गया है और वर्तमान में देवास जिले के चापड़ा में रह रहा था। दोनों की पहचान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी और बाद में मोबाइल पर बातचीत होने लगी।

 

बताया जा रहा है कि युवती अपने मायके नोएडा जाने की बात कहकर निकली थी। इसी दौरान इरफान ने उसे मिलने के लिए बुलाया और बाद में दोनों इंदौर पहुंचे। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है तथा दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है।

 

यह घटना सोशल मीडिया पर बनने वाले रिश्तों और उनकी सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें