पेंशनर्स संगठन में नए युग की शुरुआत: शैलेंद्र शर्मा निर्विरोध अध्यक्ष बने
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
26 जून 2026
जिला संवाददाता संदेश झा
गुना। शासकीय पेंशनर्स एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी संगठन को नया नेतृत्व मिल गया है। संगठन की चुनाव प्रक्रिया के अंतर्गत श्री शैलेंद्र शर्मा को सर्वसम्मति से आगामी तीन वर्षों के लिए निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उनकी घोषणा होते ही उपस्थित सदस्यों में उत्साह का माहौल बन गया और साथियों ने माल्यार्पण कर उनका भव्य स्वागत किया।

निर्वाचन प्रक्रिया पर्यवेक्षक श्री चंद्र प्रकाश मिश्र, चुनाव अधिकारी श्री हरिष सोनी एवं श्री आर.डी. शर्मा की देखरेख में संपन्न हुई। अध्यक्ष पद की घोषणा के बाद श्री शैलेंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वे संगठन के प्रत्येक सदस्य को साथ लेकर चलेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर नई कार्यकारिणी घोषित करने की बात भी कही।
इस अवसर पर श्री जगदीश नारायण मिश्रा, श्री मुरारी लाल शर्मा, श्री राजाराम शिंदे, श्री जैनेंद्र कुमार जैन, श्री कैलाश नारायण बंसल, श्री कमलेश श्रीवास्तव, श्री आलोक शर्मा, श्री मुनेश गौतम, श्री हरिओम श्रीवास्तव, श्री वीर सिंह भदोरिया, श्री प्रेम सिंह, श्री अनिरुद्ध सिंह सेंगर, श्री गोपाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में श्री कैलाश नारायण बंसल ने आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि यह संगठन जिले और प्रदेश स्तर पर पेंशनर्स हितों को नई दिशा और नई पहचान देने का कार्य करेगा।







