रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, सरिये-कुल्हाड़ी से पीटा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला, सरिये-कुल्हाड़ी से पीटा

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

रिपोर्टर संदेश कुमार झा

28 जून 2026

ग्वालियर। शहर के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के जिनावली गांव में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। आरोपियों ने युवक को घर से बाहर खींचकर सरिये और कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद घायल युवक को तुरंत अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें