केतन हत्याकांड: गूगल सर्च, रिहर्सल और वेश बदलने का खुलासा
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
रिपोर्टर : राजीव विजयवर्गीय
जनता की आवाज
पुणे। रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में लगातार चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी ने हत्या को अंजाम देने से पहले पूरी योजना तैयार की थी। तकनीकी जांच के दौरान आरोपियों की गूगल सर्च हिस्ट्री में हत्या के अलग-अलग तरीकों से जुड़े वीडियो और जानकारी खोजने की बात सामने आई है।
जांच के अनुसार आरोपियों ने वारदात से पहले लोहगढ़ किले पर जाकर कथित तौर पर हत्या की रिहर्सल भी की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर पूरे घटनाक्रम को समझने की कोशिश की। जांच में यह भी सामने आया कि 14 जून को केतन की हत्या की पहली कोशिश की गई थी, लेकिन वह योजना सफल नहीं हो सकी।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने किस तरह वारदात की साजिश रची, उसकी तैयारी की और घटना को किस क्रम में अंजाम दिया। मामले में आगे और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।






