उज्जैन में जमीन विवाद पर बढ़ा बवाल: कांग्रेस नेता पर पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप, वीडियो वायरल
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
29 जून 2026
उज्जैन में जमीन विवाद का मामला अब राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। कांग्रेस नेता और जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि प्रताप सिंह गुर पर किसानों को पिस्टल दिखाकर धमकाने का आरोप लगा है। आरोप है कि विवाद के दौरान उन्होंने किसानों को धमकाते हुए कहा, “गोली मार दूंगा”।
घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वीडियो की भी जांच की जा रही है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा तेज है, वहीं पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






