शेख हसीना के वापसी संकेत से बांग्लादेश में सियासी हलचल तेजशेख हसीना के वापसी संकेत से बांग्लादेश में सियासी हलचल तेज
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
रिपोर्टर महेंद्र कुमार महेश्वरी
बांग्लादेश की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इसी वर्ष देश लौटने का संकेत दिया। उनके इस बयान को सिर्फ एक राजनीतिक प्रतिक्रिया नहीं, बल्कि सत्ता समीकरण बदलने वाले बड़े दांव के रूप में देखा जा रहा है। हसीना की संभावित वापसी ने राजनीतिक गलियारों में नई बहस छेड़ दी है।
अब नजरें बीएनपी नेतृत्व और विशेष रूप से तारिक रहमान पर टिकी हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह स्थिति तारिक रहमान के लिए बड़ी परीक्षा बन सकती है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या वे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता को और तेज करेंगे या लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देंगे।
बीएनपी के लिए भी यह समय संगठन को फिर से मजबूत करने और जनता के बीच अपनी पकड़ बढ़ाने का मौका माना जा रहा है। शेख हसीना के एक बयान ने बांग्लादेश की राजनीति को फिर से गर्मा दिया है और आने वाले दिनों में घटनाक्रम और रोचक हो सकता है।






