गुना – एसडीएम आरोन सुश्री खत्री द्वारा ग्राम पंचायत झाझोंन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना – एसडीएम आरोन सुश्री खत्री द्वारा ग्राम पंचायत झाझोंन के विकास कार्यों का किया निरीक्षण

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

29 जून 2026

एसडीएम आरोन सुश्री मंजुषा खत्री द्वारा आज ग्राम पंचायत झाझोंन में सुसज्जित पंचायत भवन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया।

निरीक्षण में ग्राम पंचायत झाझोंन में स्थित शासकीय माध्यमिक स्कूल में बच्चों को प्रदाय की जाने बाली सुविधाओं, स्मार्ट क्लास, खेलकूद गतिविधियों के लिए लगाए गए उपकरण, उपलब्ध फर्नीचर, व्यवस्थित क्लासरूम का बारीकी से परीक्षण किया गया।

निर्माणाधीन सामुदायिक भवन का निरीक्षण कर गुणवत्ता पूर्ण निर्माण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही ग्राम झाझोंन स्थित गौशाला की जांच की गई एवं आवश्यक व्यवस्था हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान ग्राम झाझोंन स्थित धार्मिक एवं पर्यटन के महत्व के गुफा स्थित शिव मंदिर का भ्रमण किया गया। साथ ही ग्राम में स्थित बिना तेल, घी डाले जलने वाली जोत के दर्शन तथा ग्रामीणों से ग्राम के संबध में जानकारी ली गई।

इस निरीक्षण के दौरान सरपंच प्रतिनिधि श्री लक्ष्मण सिंह यादव, कार्यपालिक मजिस्ट्रेट आरोन श्री अमित जैन, सहायक यंत्री जनपद आरोन श्री दिनेश शाक्य, पंचायत सचिव सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें