IPL क्रिकेटर शशांक और रिटायर्ड IPS पिता पर FIR, कुक से मारपीट के आरोप से मचा हड़कंप
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
29 जून 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आईपीएल टीम पंजाब किंग्स के खिलाड़ी शशांक सिंह और उनके पिता रिटायर्ड स्पेशल डीजी शैलेष सिंह के खिलाफ कुक से मारपीट और गाली-गलौज के आरोपों में मामला दर्ज होने से सनसनी फैल गई है। पीड़ित विपेंद्र सिंह तोमर ने आरोप लगाया है कि खाना पसंद नहीं आने पर उसके साथ अभद्रता की गई और नौकरी छोड़ने की बात करने पर मोबाइल छीनकर जबरन काम कराया गया।
पीड़ित का यह भी आरोप है कि बाद में शैलेष सिंह, शशांक सिंह और ड्राइवर ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद युवक ने रोते हुए एक वीडियो जारी कर अपनी आपबीती बताई। मामले की शिकायत मिलने पर रातीबड़ थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
(नोट: आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।)
सोर्स IANS






