मुंबई में हाई-प्रोफाइल देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने दो अभिनेत्रियों को बचाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई में हाई-प्रोफाइल देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने दो अभिनेत्रियों को बचाया

 द्वारका न्यूज़ प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 30 जून 2026

मुंबई। मुंबई के गिरगांव इलाके में कथित देह व्यापार रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए एक होटल में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो अभिनेत्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और मामले में एक आरोपी दलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी मेकअप आर्टिस्ट बताया जा रहा है, जिसके मनोरंजन जगत से जुड़े कई संपर्क होने की बात सामने आई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क से और कौन-कौन जुड़े थे तथा यह रैकेट कब से संचालित किया जा रहा था।

पुलिस के मुताबिक रेस्क्यू की गई दोनों महिलाएं पीड़ित हैं। इनमें एक मराठी फिल्मों से जुड़ी बताई जा रही है, जबकि दूसरी बंगाली और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी है। सुरक्षा और गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

जांच एजेंसियां अब यह पता लगा रही हैं कि महिलाओं को किन परिस्थितियों में वहां लाया गया तथा क्या किसी प्रकार का दबाव, प्रलोभन या मजबूरी शामिल थी। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें