मासूम की बीमारी बनी पढ़ाई में बाधा! दो बेटियों को स्कूल से निकाला, न्याय की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा परिवार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मासूम की बीमारी बनी पढ़ाई में बाधा! दो बेटियों को स्कूल से निकाला, न्याय की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचा परिवार

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

2 जुलाई 2026

गुना। गुना कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को एक भावुक और चिंताजनक मामला सामने आया, जहां अपनी दो बच्चियों के साथ माता-पिता धरने पर बैठ गए। परिवार का आरोप है कि उनकी 7 वर्षीय बेटी को गंभीर बीमारी होने के कारण स्कूल प्रबंधन ने न सिर्फ उसे बल्कि उसकी बड़ी बहन को भी स्कूल से निकालकर ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) थमा दिया।

 

जानकारी के अनुसार, छोटी बच्ची लंबे समय से टाइप-1 डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही है। परिजनों का कहना है कि बीमारी की वजह से बच्ची को विशेष देखभाल की जरूरत होती है, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने सहयोग करने के बजाय दोनों बच्चियों की पढ़ाई पर ही रोक लगा दी।

 

परिवार ने इस मामले को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों के कई बार चक्कर लगाए, लेकिन समाधान नहीं निकलने पर आखिरकार माँ अपनी दोनों बेटियों को साथ लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में अनशन पर बैठ गई।

 

धरने पर बैठे बच्चों के पिता ने कहा कि कई जगह गुहार लगाने के बाद भी उनकी सुनवाई नहीं हुई, इसलिए मजबूरी में यह कदम उठाना पड़ा। वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला कलेक्टर ने परिवार से चर्चा कर समस्या के समाधान और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

 

धरना स्थल पर मौजूद लोगों ने भी सवाल उठाया कि आखिर बीमारी किसी मासूम की शिक्षा का रास्ता कैसे रोक सकती है?

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें