द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक : विक्रम सिंह तोमर
2 जुलाई 2026
शादी में हर्ष फायर पड़ा भारी! वायरल वीडियो से आरोपी तक पहुंची पुलिस
गुना। शादी समारोह में हर्ष फायर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही गुना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 1 जुलाई को गुना के एक निजी होटल में आयोजित विवाह समारोह के दौरान एक युवक ने हथियार से फायरिंग की थी।
मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी की पहचान कर अप.क्र. 358/26, धारा 125 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। साथ ही हथियार लाइसेंसी पाए जाने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।
गुना पुलिस ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक आयोजनों में हर्ष फायर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।






