तांत्रिक क्रिया के नाम पर जाल: लड़कियों को फंसाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, अंतिम आरोपी गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तांत्रिक क्रिया के नाम पर जाल: लड़कियों को फंसाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, अंतिम आरोपी गिरफ्तार

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

3 जुलाई 2026 

गुना। मधुसूदनगढ़ थाना पुलिस ने लड़कियों को बहला-फुसलाकर खरीद-फरोख्त और कथित तांत्रिक क्रियाओं के नाम पर ठगी करने वाले संगठित गिरोह के अंतिम फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लड़कियों को अपने जाल में फंसाते थे तथा अंधविश्वास के जरिए लोगों से बड़ी रकम की ठगी करते थे।

 

मामले में पहले चार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस लगातार फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। कार्रवाई के दौरान एक नाबालिग बालिका को सुरक्षित बरामद किया गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं सहित अनैतिक देह व्यापार और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

 

हाइलाइट: पुलिस की सतर्कता से बड़ा अपराध टला, संगठित गिरोह का नेटवर्क बेनकाब

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें