सोनम की जमानत बरकरार, सुप्रीम कोर्ट ने याचिका ठुकराई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

‘जेल में होती तो जमानत पर रोक लगा देते’, सुप्रीम कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को राहत

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

3 जुलाई 2026

नई दिल्ली | विशेष संवाददाता

 

राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शीर्ष अदालत ने उनकी जमानत पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि इस प्रकरण का अंतिम निर्णय ट्रायल के दौरान किया जाएगा।

 

जस्टिस एमएम सुंदेश और जस्टिस शील नागू की बेंच ने सुनवाई के दौरान मौखिक टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया वे जमानत पर रोक लगाने के पक्ष में थे, लेकिन मामले की परिस्थितियों को देखते हुए फिलहाल रोक लगाने का आदेश नहीं दिया गया।

 

अदालत ने यह भी कहा कि यह ऐसा मामला नहीं है जिसमें आरोपी को गिरफ्तारी के आधार नहीं बताए गए हों। वहीं, कोर्ट की टिप्पणी “अगर जेल के अंदर होती तो जमानत पर रोक लगा देते” पूरे मामले में चर्चा का विषय बन गई है।

 

गौरतलब है कि राजा रघुवंशी हत्याकांड ने देशभर में काफी सुर्खियां बटोरी थीं और मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत को लेकर लगातार कानूनी बहस जारी है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें