दिनदहाड़े 17 लाख की सनसनीखेज लूट
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
8 जुलाई 2026
आंखों में स्प्रे झोंक व्यापारी से कैश बैग छीना, 7 मिनट तक बदमाशों से अकेले भिड़ा कारोबारी
गुना। शहर के निचला बाजार स्थित शीतला माता मंदिर रोड पर बुधवार सुबह बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने धनिया व्यापारी वासुदेव शर्मा की आंखों में स्प्रे झोंककर 17 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। व्यापारी ने करीब 7 मिनट तक बदमाशों का डटकर मुकाबला किया, लेकिन आखिरकार आरोपी नकदी लेकर फरार हो गए।

घटना के बाद पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। पुलिस की 6 विशेष टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं और शहरभर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। ग्वालियर रेंज के आईजी अरविंद सक्सेना ने आरोपियों की गिरफ्तारी या सूचना देने वाले के लिए 30 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।






