गर्भवती पत्नी को 8 लाख में बेचने का आरोप, जनसुनवाई में फूटा पीड़ित परिवार का दर्द

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्य खबर | गुना | 7 जुलाई 2026

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

गर्भवती पत्नी को 8 लाख में बेचने का आरोप, जनसुनवाई में फूटा पीड़ित परिवार का दर्द

 

आटा-साटा विवाद के बाद पत्नी को मायके ले गए, पति का दावा– समाज के पंचनामा के नाम पर दूसरे व्यक्ति को सौंप दिया

 

गुना। जिले की जनसुनवाई में मंगलवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। राघौगढ़ थाना क्षेत्र के एक युवक ने आरोप लगाया कि उसकी पांच माह की गर्भवती पत्नी को मायके पक्ष ने 8 लाख रुपये में दूसरे व्यक्ति को बेच दिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर पत्नी को सकुशल वापस लाने और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

पीड़ित के अनुसार, उसकी शादी आटा-साटा प्रथा के तहत हुई थी। बहन की विदाई नहीं होने के विवाद के बाद ससुराल पक्ष उसकी पत्नी को मायके ले गया। आरोप है कि बाद में समाज के पंचनामा के नाम पर उसकी पत्नी का सौदा कर दिया गया। मामले में पीड़ित ने न्याय और निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है।

 

पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

विक्रम सिंह तोमर

प्रधान संपादक

द्वारका न्यूज़

7 जुलाई 2026 | गुना

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें