द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
8 जुलाई 2026
नर्मदापुरम | विशेष संवाददाता
बेल्ट, लात-घूसों से हैवानियत: युवक को निर्वस्त्र कर बेरहमी से पीटा

नहर किनारे वारदात का वीडियो वायरल, पीड़ित की शिकायत पर तीन आरोपी गिरफ्तार
नर्मदापुरम। जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कुछ युवकों ने एक युवक को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर बेल्ट, लात-घूसों और जूतों से बेरहमी से पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि घटना नहर किनारे हुई, जहां आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट करते हुए उसका वीडियो भी बनाया। पीड़ित रहम की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी लगातार उसके साथ मारपीट करते रहे। वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।
मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना ने कानून-व्यवस्था और सोशल मीडिया पर हिंसक प्रदर्शन की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।






