18 घंटे में 17 लाख की लूट का पर्दाफाश: गुना पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, 16.77 लाख रुपये बरामद
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
9 जुलाई 2026
📰 18 घंटे में 17 लाख की लूट का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
गुना। दिनदहाड़े हुई 17 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का खुलासा गुना पुलिस ने महज 18 घंटे में कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 16.77 लाख रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार बरामद कर ली। मामले में दो आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। इस त्वरित कार्रवाई को गुना पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।






