*विजयवर्गीय महिला मंडल गुना द्वारा प्यासे परिंदों के लिए सकोरे रखे गए।*
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर जिला संवाददाता राजीव विजयवर्गीय
*\”प्यासे परिंदों के लिए एक सकोरा – जीवन की एक प्याली!*\”
गर्मी की इस तपती दोपहरी में जब धरती सूख रही है, तब हमारे छोटे पंछी भी प्यास से तड़पते हैं।
विजयवर्गीय समाज की महिला मंडल ने सुनीता विजयवर्गीय के नेतृत्व में एक छोटा सा कदम उठाया सभी महिला मंडल की सदस्यों ने– प्यासे परिंदों के लिये अपने अपने घर,की बालकनी, छत पर एवं गार्डन में एक एक सकोरा ताजा पानी भरकर रखा। महिला मंडल अध्यक्ष श्री मति सुनीता विजयवर्गीय ने अन्य समाज की महिलाओं से अपील की है की आपका एक सकोरा किसी परिंदे की जान बचा सकता है
करुणा बांटे पानी बांटे जीवन बचाए एक सकोरा झील से कम नही है।









