गुना में 20 कैमरे लेकर फरार हुआ फोटोग्राफर! लाखों के कैमरे गायब, स्टूडियो संचालकों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना में 20 कैमरे लेकर फरार हुआ फोटोग्राफर! लाखों के कैमरे गायब, स्टूडियो संचालकों ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

 

किराये पर कैमरे लेने के बाद संपर्क तोड़ने का आरोप, कई दिनों से मोबाइल बंद; फोटोग्राफरों का दावा—20 कैमरों की कीमत लाखों में, पुलिस ने शुरू की जांच।

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

गुना | द्वारका न्यूज़

11 जुलाई 2026

गुना जिले में फोटोग्राफी व्यवसाय से जुड़े स्टूडियो संचालकों के साथ कथित धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि म्याना क्षेत्र के एक फोटोग्राफर ने अलग-अलग स्टूडियो संचालकों से किराये पर करीब 15 से 20 कैमरे लिए और उन्हें वापस नहीं लौटाया। पीड़ितों का कहना है कि आरोपी पिछले 5 से 6 दिनों से लापता है तथा उसका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आ रहा है।

 

शनिवार को गुना शहर और आसपास के कई फोटोग्राफर एकजुट होकर पुलिस अधीक्षक हितिका वासल को ज्ञापन सौंपने पहुंचे। उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई, कैमरों की बरामदगी और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की।

 

पीड़ित स्टूडियो संचालकों के अनुसार, आरोपी ने शुरुआत में सामान्य तरीके से लेन-देन किया, जिससे भरोसा बना। इसके बाद उसने अलग-अलग लोगों से कैमरे किराये पर लेकर संपर्क तोड़ दिया। फोटोग्राफरों का दावा है कि गायब कैमरों की कुल कीमत लाखों रुपये है।

 

स्टूडियो संचालकों का कहना है कि कैमरे नहीं मिलने से शादी, समारोह और अन्य आयोजनों की शूटिंग प्रभावित हो रही है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। शिकायतकर्ताओं में अरुण गोस्वामी, अशोक कोरी, मनोज कुमार मोहनी, इंद्रसिंह मोहनी, हरिओम जाटव, मोहित ओझा सहित कई फोटोग्राफी व्यवसायी शामिल रहे।

 

पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें