गुना न्यूज़ : 15 साल से फरार ₹10 हजार का इनामी वारंटी बलवीर पारदी गिरफ्तार, गुना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

15 साल से फरार ₹10 हजार का इनामी स्थायी वारंटी बलवीर पारदी गिरफ्तार, गुना पुलिस की बड़ी सफलता

 

गुना | द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

13 जुलाई 2026

गुना पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए करीब 15 वर्षों से फरार ₹10 हजार के इनामी स्थायी वारंटी बलवीर पारदी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्ष 2010 के एक गंभीर आपराधिक मामले में वांछित था और लंबे समय से न्यायालयीन कार्रवाई से बचता फिर रहा था।

 

पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन तथा प्रभारी सीएसपी आनंद राय के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर 12 जुलाई 2026 को सुनियोजित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके विरुद्ध न्यायालय से स्थायी वारंट जारी था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹10 हजार का इनाम घोषित किया गया था।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी बलवीर पुत्र केशरीमल पारदी के खिलाफ वर्ष 2010 में सिरसी थाने में जबरन वसूली, धमकी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज हुआ था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को विधिवत न्यायालय में पेश किया गया।

 

गुना पुलिस ने बताया कि जिले में “नई दिशा” अभियान के तहत पारदी समुदाय के सामाजिक पुनर्वास, शिक्षा, रोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के प्रयास जारी हैं।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें