खंडवा में नर्स हत्याकांड में पत्रकार सहित तीन को उम्रकैद
फैसला सुनाते हुए पत्रकार हेमंत शर्मा, नवनीत सुले और किशोर जाधव (गायकवाड़) को उम्रकैद की सजा सुनाई है।
खंडवा, ब्यूरो । द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश एके सिंह ने शुक्रवार को नर्स ट्रेजा पारे हत्याकांड में फैसला सुनाते हुए पत्रकार हेमंत शर्मा, नवनीत सुले और किशोर जाधव (गायकवाड़) को उम्रकैद की सजा सुनाई है। हेमंत पर 80 हजार और नवनीत व किशोर पर 70-70 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। सजा दिलाने में नर्स की 11 साल की बेटी पायल की गवाही मुख्य रही।






