अंबाजी मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी! वायरल VIDEO के बाद मचा हड़कंप, 3 आरोपियों पर केस दर्ज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंबाजी मंदिर में चढ़ावे की कथित हेराफेरी! वायरल VIDEO के बाद मचा हड़कंप, 3 आरोपियों पर केस दर्ज

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

15 जुलाई 2026 

गांधीनगर। गुजरात के प्रसिद्ध अंबाजी मंदिर में चढ़ावे की राशि में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मंदिर का एक कर्मचारी नोटों की गिनती के दौरान कथित तौर पर अपने पैरों के नीचे नकदी छिपाता दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद मंदिर प्रशासन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

बताया जा रहा है कि यह घटना 5 मई की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, नकदी गिनती की प्रक्रिया और संबंधित कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है।

मंदिर प्रशासन ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जा रही है और चढ़ावे की गिनती में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अतिरिक्त निगरानी व्यवस्था लागू की जाएगी। वहीं, वायरल वीडियो के बाद श्रद्धालुओं में नाराजगी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें