गुना में रात के अंधेरे में आपदा से निपटने की तैयारी परखी, कलेक्टर-एसपी की मौजूदगी में सफल रही मेगा मॉक ड्रिल
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

गुना | 17 जुलाई 2026। जिले की आपदा प्रबंधन तैयारियों का वास्तविक परिस्थितियों में परीक्षण करने के लिए शुक्रवार रात विशेष नाइट आउट मॉक ड्रिल आयोजित की गई। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल और पुलिस अधीक्षक हितिका वासल की मौजूदगी में आग लगने की काल्पनिक घटना पर राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया।
मॉक ड्रिल के दौरान संबंधित क्षेत्र की लाइटें बंद कर रात्रिकालीन माहौल बनाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस और राहत दल मौके पर पहुंचे। घायलों के रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार, सुरक्षित निकासी, यातायात नियंत्रण और विभागों के बीच समन्वय का सफल अभ्यास किया गया। फायर सेफ्टी उपकरणों और आपदा प्रबंधन संसाधनों की कार्यक्षमता भी परखी गई।
प्रशासन के अनुसार इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित, समन्वित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। मॉक ड्रिल के बाद अधिकारियों ने पूरी व्यवस्था की समीक्षा कर भविष्य के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।:::






