संसद में ‘राम मंदिर चढ़ावा’ मुद्दे पर विपक्ष का अनोखा प्रदर्शन, राहुल गांधी ने पुजारी की दानपेटी में डाला चंदा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोप पर संसद परिसर में विरोध, विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
द्वारका न्यूज़ | नई दिल्ली | 31 जुलाई 2026
संसद के मानसून सत्र के दौरान राम मंदिर चढ़ावा चोरी के कथित मामले को लेकर विपक्ष ने संसद परिसर में अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के सांसद पप्पू यादव पुजारी के वेश में दानपेटी लेकर बैठे, जबकि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं ने प्रतीकात्मक रूप से उसमें चंदा डालकर विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन के दौरान विपक्षी सांसदों ने केंद्र सरकार पर मामले में पारदर्शिता की मांग करते हुए नारेबाजी की। सांसदों ने “अमित शाह संसद से गायब क्यों?” लिखी तख्तियां भी हाथों में लीं।
उधर, कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के एक बयान को लेकर उनके खिलाफ विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव भी पेश किया। हंगामे के कारण लोकसभा की कार्यवाही कई बार बाधित रही और बाद में सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।





