गुना: कपड़ा दुकान के चेंजिंग रूम में छात्रा से दुष्कर्म का आरोप, 5 दिन बाद FIR दर्ज
द्वारका न्यूज़
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
1 अगस्त 2026

गुना: गुना जिले के आरोन थाना क्षेत्र में कपड़ा दुकान के चेंजिंग रूम में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना 27 जुलाई की बताई जा रही है, जबकि शिकायत बाद में दर्ज कराई गई। आरोप है कि ट्रायल के दौरान दुकान में मौजूद युवक छात्रा को जबरन पास के कमरे में ले गया और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराकर जांच तेज कर दी है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।






