Offline
Online
Viewers 0

फर्जी नंबर प्लेट वाले कंटेनर में 31 गौवंश बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार; 2 पशुओं की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुना न्यूज़ : फर्जी नंबर प्लेट वाले कंटेनर में 31 गौवंश बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार; 2 पशुओं की मौत

 प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

2 अगस्त 2026 

चांचौड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 28.50 लाख का कंटेनर और गौवंश जब्त, संगठित नेटवर्क की जांच शुरू

 

गुना जिले के चांचौड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी नंबर प्लेट लगे कंटेनर से 31 गौवंशीय पशु बरामद किए। इनमें 2 पशु मृत मिले, जबकि 29 गौवंश को सुरक्षित गौशाला भेज दिया गया। पुलिस ने राजस्थान के टोंक निवासी इकबाल, सद्दाम हुसैन, साजिद और रसीद मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। जांच में कंटेनर पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर तस्करी किए जाने का खुलासा हुआ। पुलिस ने करीब 28.50 लाख रुपये का मशरूका जब्त कर आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता, गौवंश संरक्षण और बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज किया है। एसपी हितिका वासल के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस अब पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें