Datia By-Election Result 2026: कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, घनश्याम सिंह ने 6,016 वोटों से BJP को हराया

द्वारका न्यूज़ | दतिया
मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत दर्ज करते हुए भाजपा से सीट छीन ली। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा के आशुतोष तिवारी को 6,016 वोटों के अंतर से पराजित किया। परिणाम घोषित होते ही दतिया से लेकर भोपाल तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और मेलोडी चॉकलेट बांटकर जीत का उत्सव मनाया। वहीं भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने हार स्वीकार करते हुए कहा, “जीना यहां, मरना यहां… जनादेश का स्वागत करते हैं।” इस जीत को कांग्रेस के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है, जबकि भाजपा के लिए यह परिणाम आत्ममंथन का विषय बन गया है।






