स्वच्छता के प्रति अभियान चलाकर नागरिकों को किया जा रहा है जागरूक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

  • स्वच्छता के प्रति अभियान चलाकर नागरिकों को किया जा रहा है जागरूक
  • प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर जिला संवाददाता राजीव विजयवर्गीय

गुना (द्वारका न्यूज़)| डिप्टी कलेक्टर एवं प्र.मुख्य नगर पालिका अधिकारी मंजुषा खत्री के निर्देशानुसार नगर पालिका की सहयोगी स्वच्छता टीम सिद्धिविनायक वेस्ट मैनेजमेंट एंड सर्विसेस के आईईसी मेंबर द्वारा व्यवसायिक क्षेत्र वार्ड क्रमांक 14 हाट रोड क्षेत्र में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को समझाइश दी गई कि कचरा नगर पालिका के कचरा संग्रहण वाहन में ही डालें साथ ही गीला, सूखा कचरा अलग अलग डालें। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें। लोगों को जागरूक करते हुए बताया गया कि शहर में अस्वच्छता फैलाते पाये जाने पर 500 रूपये से 5000 रुपये तक की चालानी कार्रवाई की जाएगी। टीम द्वारा स्वच्छता एवं सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नही करने की शपथ भी दिलाई गयी। विक्रम सिंह तोमर राजीव विजयवर्गीय

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें