Offline
Online
Viewers 0

आधी रात की आतिशबाजी से सिसोदिया कॉलोनी में दहशत, रहवासियों ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Guna News: आधी रात की आतिशबाजी से सिसोदिया कॉलोनी में दहशत, रहवासियों ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार

 

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक: विक्रम सिंह तोमर

04/09/2026

गुना। शहर की सिसोदिया कॉलोनी में देर रात तेज आतिशबाजी से रहवासियों में दहशत का माहौल बन गया। कॉलोनीवासियों के अनुसार, 3 और 4 अगस्त की रात करीब 2 बजे अज्ञात युवकों ने 50 से अधिक शॉट वाली आतिशबाजी कर इलाके की शांति भंग कर दी।

रहवासियों का कहना है कि घनी आबादी और गैस पाइपलाइन होने के कारण बड़ा हादसा हो सकता था। विरोध के बावजूद अगले दिन भी घटना दोहराई गई। मंगलवार को कॉलोनी के लोगों ने सिटी कोतवाली पहुंचकर थाना प्रभारी को शिकायत सौंपते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ताओं में कैलाश नारायण, चंद्रशेखर खान, गणेश सहित कई रहवासी शामिल रहे।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें