Offline
Online
Viewers 0

झारखंड में मॉब लिंचिंग: दुष्कर्म के आरोपी की भीड़ ने पीट-पीटकर ली जान, बचाने आए पिता भी बने हिंसा का शिकार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 Headline :झारखंड में मॉब लिंचिंग: दुष्कर्म के आरोपी की भीड़ ने पीट-पीटकर ली जान, बचाने आए पिता भी बने हिंसा का शिकार

झारखंड: दुष्कर्म के आरोपी की मॉब लिंचिंग, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला |

Dwarka  News National Network

 

झारखंड के चतरा जिले में दुष्कर्म के आरोपी युवक की ग्रामीणों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। बचाने आए पिता के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर जांच शुरू कर दी।

द्वारका न्यूज़ नेशनल नेटवर्क

प्रधान संपादक: विक्रम सिंह तोमर

झारखंड में मॉब लिंचिंग: दुष्कर्म के आरोपी की भीड़ ने पीट-पीटकर ली जान, बचाने आए पिता भी बने हिंसा का शिकार

चतरा (झारखंड)। झारखंड के चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र स्थित बड़गांव में दुष्कर्म के आरोपी युवक की ग्रामीणों की भीड़ ने कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता के साथ भी मारपीट की गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस के अनुसार, एक नाबालिग लड़की ने आरोप लगाया कि सोमवार शाम उसका अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मंगलवार को लड़की के घर लौटने पर उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण आरोपी के घर पहुंच गए और उसे बाहर निकालकर लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर टंडवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हजारीबाग मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, हिंसा में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से कानून अपने हाथ में न लेने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें