प्रदीप मिश्रा के बिगड़े बोल , कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा ने अमित शाह को बताया शिव अवतार, बयान पर मचा तीखा बवाल
प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर
जिला संवाददाता राजीव विजयवर्गीय
भोपाल. एमपी के सीहोर जिले में स्थित कुबेरेश्वर धाम के कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा आए दिन अपने प्रवचनों से ज्यादा अपने अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं.
पूर्व में भी प्रदीप मिश्रा के बोल बिगड़ गए थे और उसने भगवती महारानी राधा रानी के प्रति अपशब्द कहे थे जिसका उसे पूरे देश में सामना करना पड़ा और ब्रज में जाकर राधा रानी के मंदिर में नाग रगड़कर माफी मांगी पर यह व्यक्ति जनभावना को भड़काने से बाज नहीं आता यह कथा वाचक कम और भाजपा का प्रवक्ता ज्यादा दिखाई देता है
जनता कहती है कि इतने सनातन धर्म का अपमान किया है भाई राजनीतिक गलियारों में भी इसका विरोध बढ़ गया है
लोगों में इसके प्रति बहुत अधिक क्रोध है इस बार पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा के दौरान कुछ ऐसा कह दिया, जिसने उन्हें एक बार फिर प्रदेश ही नहीं बल्कि देशभर में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भगवान शिव का अवतार बताया है.
पंडित प्रदीप मिश्रा के इस बयान पर अब मध्य प्रदेश ही नहीं, देशभर की सियासत गरमाने लगी है. एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी कथावाचक पंडित मिश्रा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया तो वहीं दूसरी तरफ भाजपा पंडित प्रदीप मिश्रा के बयान का समर्थन कर रही है.
कांग्रेस नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री पीसी शर्मा ने भोपाल मे कहा कि भगवान शिव, शिव हैं. सदा शिव हैं, उनका तो कोई अवतार नहीं हो सकता. इस तरह भाजपाइयों ने ये पूरा का पूरा मामला यह भगवान शिव का अपमान है. मैं कहता हूं पंडित जी कथा करें जो करना हैं करें, सब करें, लेकिन नेताओं को भगवान ना बताएं. सनातन हमारी संस्कृति है. सनातन संस्कृति पर चोट नहीं होना चाहिए.
वहीं पीसी शर्मा के बयान पर बीजेपी प्रवक्ता लेफ्टिनेंट ईशान आर का कहना है कि, कांग्रेस कुछ भी कहती है. ऐसे मामलों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए. प्रदीप मिश्रा की अपनी भावना है, जो उन्होंने उजागर किया है. इस पर इस बयानबाजी की आवश्यकता नहीं है. ये उनकी अपनी इच्छा है. पंडित जी जो वो चाह रहे हैं वैसा कह रहे हैं. कांग्रेस का कहना है कि भाजपा सदैव से धर्म की राजनीति करती आ रही है उन्हें सनातन धर्म से कुछ लेना-देना नहीं है!
गौरतलब है कि मधेपुरा के सिंहेश्वर में आयोजित शिव महापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तुलना भगवान शिव से की है. उन्होंने कहा कि, भारत के गृहमंत्री अमित शाह शिव का एक रूप हैं. उनकी मौनता और शांति के बाद उनका तांडव जरूर देखने को मिलेगा. मुझे पूर्ण विश्वास है कि इन आतंकियों का अंत होगा. मिश्रा ने आतंकी हमले का जिक्र करते हुए कहा- आतंकियों ने जाति नहीं देखी, बल्कि हिंदू होने के आधार पर निशाना बनाया. उन्होंने एक नवविवाहित युवक का उदाहरण दिया, जिसकी शादी को सिर्फ 8 दिन हुए थे और कश्मीर घूमने गए इस युवक को गोली मार दी.









