Offline
Online
Viewers 0

बच्चों को सिर्फ पढ़ाई नहीं, जिंदगी जीने की कला भी सिखाएँ: कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बच्चों को सिर्फ पढ़ाई नहीं, जिंदगी जीने की कला भी सिखाएँ: कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल

द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर

07/08/2026

गुना में स्कूल, आंगनबाड़ी और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण; शिक्षकों को रोज़ 5 मिनट जीवन कौशल पढ़ाने के निर्देश

गुना। गुना कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने स्पष्ट संदेश दिया कि स्कूलों में केवल किताबों की पढ़ाई नहीं, बल्कि जीवन कौशल, संस्कार और व्यक्तित्व विकास भी शिक्षा का हिस्सा होना चाहिए। शुक्रवार को गावरी गांव के निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और आयुष्मान आरोग्य मंदिर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।

 

विद्यालय में विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान कलेक्टर ने उनकी पढ़ाई और रुचि के विषयों की जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि हर दिन कक्षा शुरू होने से पहले 5 मिनट प्रेरक प्रसंग, सामान्य ज्ञान, आवश्यक हेल्पलाइन नंबर और जीवनोपयोगी जानकारी जरूर साझा करें, ताकि बच्चों का आत्मविश्वास और व्यक्तित्व दोनों मजबूत हो। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि नियमित अभ्यास और रिवीजन ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है।

 

निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन आंगनबाड़ी भवन को तय समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए गए। वहीं आयुष्मान आरोग्य मंदिर में दवाइयों की गुणवत्ता, पोषण आहार और स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने एक्सपायरी दवाओं के उपयोग पर पूरी तरह रोक लगाने और आंगनबाड़ी व स्वास्थ्य विभाग के बेहतर समन्वय से बच्चों, गर्भवती महिलाओं और आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

यह निरीक्षण साफ संदेश देता है कि गुना प्रशासन अब शिक्षा, स्वास्थ्य और बच्चों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें