Offline
Online
Viewers 0

उज्जैन महाकाल मंदिर में VIP कल्चर के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उज्जैन महाकाल मंदिर में VIP कल्चर के खिलाफ बजरंग दल का प्रदर्शन, व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

 द्वारका न्यूज़

प्रधान संपादक विक्रम सिंह तोमर 

 9 अगस्त 2026 

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में VIP दर्शन व्यवस्था और कथित अव्यवस्थाओं को लेकर बजरंग दल एवं विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मंदिर परिसर के शंख द्वार के पास नारेबाजी कर VIP कल्चर पर रोक लगाने की मांग उठाई। उनका आरोप है कि आम श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि VIP दर्शन व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने हाल में श्रद्धालुओं के साथ कथित मारपीट की घटनाओं और दर्शन व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से श्रद्धालुओं के लिए समान और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा VIP व्यवस्था की समीक्षा की मांग की।

Vikram singh tomar
Author: Vikram singh tomar

DWARKA NEWS NATIONAL NETWORK

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें